क्या बिना इजाजत के कॉल रिकॉर्डिंग करना अपराध है ? जानिए कोर्ट का नजरिया

क्या बिना इजाजत के कॉल रिकॉर्डिंग करना अपराध है ? जानिए कोर्ट का नजरिया 

आज के डिजिटल युग मे कॉल रिकॉर्डिंग आम बात होती जा रही है । लेकिन क्या बिना इजाजात के किसी की कॉल रिकॉर्डिंग करना कानूनी है ? इस पर सुप्रीम कोर्ट ओर विभिन्न हाईकोर्टस कही अहम फैसले दे चुकी है। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है है की यह कब वैध है और कब गैर कानूनी हो जाता है।

बिना सहमति के कॉल रिकॉर्डिंग और निजता का अधिकार 

सुप्रीम कोर्ट - (के.एस. पुट्टास्वामी बनाम भारत सरकार, 2017)
कोर्ट ने कहा है की बिना सहमति के किसी की बातचीत रिकॉर्ड करना निजता के अधिकार का उल्लंगन करना हो सकता है । कोई भी व्यक्ति या संस्था ऐसा तभी कर सकता है जब वह सार्वजनिक हित में हो या कानून की प्रक्रिया में हो।

इलाहाबाद हाईकोर्ट - (मानव रंजन त्रिपाठी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य, 2022)
राजनीतिक व्यक्ति दुवारा की गई कॉल रिकॉर्डिंग सोश्ल मीडिया पर वाइरल की गई । कोर्ट ने इसे साफ तौर पर निजता का उल्ल्गन माना है । और कहा की अब आई टी ऐक्ट और BNS के तहत मामला बनता है ।

पति-पत्नी विवाद - (राजतिलक दास बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, 2009)
पति दुवारा पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग कर कोर्ट में पैस की गई । कोर्ट ने कहा है की यह सीमित रूप से वैवाहिक विवाद में महतवपूर्ण (उपयोगी ) हो सकती है। और बिना अनुमति के कॉल रिकॉर्डिंग निजता का उल्लंगन हो सकता है।


कब वैध है कॉल रिकॉर्डिंग?

सुप्रीम कोर्ट - (आर. एम. मलकानी बनाम महाराष्ट्र राज्य, 1973)
यदि कॉल रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति खुद बातचित में शामिल है और कोई कानून नहीं तोड़ा गया है तो वो वैध माना जाएगा।

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट - (जुल्फिकार नासिर बनाम राज्य, 2013)
कहा गया है की कॉल रिकॉर्ड करने वाला खुद उस कॉल रिकॉर्डिंग में है तो विना इजाजत के भी कॉल रिकॉर्डिंग अवैध नहीं माना जाएगा।

महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

Q. अगर फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग चालू है, तो क्या यह अपराध है?
अगर आप खुद बातचीत में शामिल हैं तो यह अपराध नहीं है। लेकिन रिकॉर्डिंग का उपयोग ब्लैकमेल, धमकी या गलत मकसद से किया गया तो यह कानूनी अपराध बन सकता है।
Q. कॉल रिकॉर्डिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
सामने वाले को सूचित करें
रिकॉर्डिंग का उद्देश्य स्पष्ट हो (जैसे सेवा सुधार, कानूनी सबूत)
रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखें, पासवर्ड/एन्क्रिप्शन का प्रयोग करें
Q. क्या कॉल रिकॉर्डिंग कोर्ट में सबूत बन सकती है?
हाँ, यदि रिकॉर्डिंग वैध तरीके से की गई हो और आप खुद उस बातचीत का हिस्सा हों, तो इसे कोर्ट में साक्ष्य के रूप में पेश किया जा सकता है। कोर्ट यह भी जांचता है कि रिकॉर्डिंग से किसी की निजता का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
Q. कैसे जानें कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है?
कॉल में क्लिकिंग या बीप की आवाजें
आवाज में बार-बार गड़बड़ी
अनचाही थर्ड पार्टी की आवाज
Q. क्या आप धमकी भरी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं?
हाँ, अगर आप खुद उस बातचीत में शामिल हैं और सबूत जुटा रहे हैं, तो यह वैध है। लेकिन इसका उपयोग सिर्फ कानूनी प्रक्रिया या शिकायत के लिए करें — वायरल करना या दूसरों को भेजना अपराध बन सकता है।
Q. कॉल सेंटर कॉल्स की रिकॉर्डिंग का क्या नियम है?
कॉल शुरू होते ही बताया जाता है कि आपकी कॉल रिकॉर्ड की जाएगी। इसे आपकी सहमति माना जाता है और इसका उद्देश्य सेवा सुधार होता है।
Q. क्या वीडियो कॉल्स पर भी यही नियम लागू होते हैं?
हाँ, बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्डिंग करना, शेयर करना या वायरल करना अपराध है। इस पर IT Act की धारा 66E और BNS की धाराएं लागू होती हैं।
डिस्क्लेमर-यह जानकारी शैक्षणिक और समाजिक उद्देश्य से साझा की गई है। किसी कानूनी मामले में कृपया संबंधित अधिवक्ता से परामर्श लें।

Comments

Popular posts from this blog

घरेलू हिंसा में सास ससुर और ननद का नाम क्यो जोड़ा जाता है।

CDR से जुड़ी अफबाहे बनाम सच्चाई - जानिए क्या हे सच ?