55 हजार रुपये भरण-पोषण सिक्कों में दिए, पत्नी ने कहा – यह मानसिक प्रताड़ना

 55 हजार रुपये भरण पोषण सिक्कों में दिए, पत्नी ने कहा - यह मानसिक प्रताड़ना  

55 हजार रुपये भरण-पोषण सिक्कों में दिए, पत्नी ने कहा – यह मानसिक प्रताड़ना
पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा एक अनोखा मामला पारिवारिक न्यायालय में सामने आया है। अदालत ने पति को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी को भरण-पोषण के रूप में 55,000 रुपये अदा करे। लेकिन पति ने यह रकम नोटों में न देकर 280 किलो सिक्कों में इकट्ठा कर ली और सात कट्टों में भरकर अदालत में जमा करा दी।



पति का कहना था कि सिक्के भी वैध मुद्रा हैं और कानूनन उन्हें लेने से इनकार नहीं किया जा सकता। उसने न्यायालय से आग्रह किया कि अदालत खुद इन सिक्कों की गिनती करवाए।
दूसरी ओर पत्नी ने इस कदम को मानसिक प्रताड़ना बताया। उसका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सिक्कों को उठाना, गिनना और उपयोग करना व्यवहारिक रूप से असंभव है। इस वजह से यह एक तरह का अपमान और परेशान करने की कोशिश है।
अदालत ने सिक्कों को फिलहाल सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है और मामले पर अगली सुनवाई तय की है। गौरतलब है कि पति पर पहले से ही 1.70 लाख रुपये का बकाया भरण-पोषण भी है।

Comments

Popular posts from this blog

अगर पत्नी पति को छोड़कर चली जाये तो क्या पति दूसरी शादी कर सकता हे ?

घरेलू हिंसा में सास ससुर और ननद का नाम क्यो जोड़ा जाता है।

तलाक कोई आसान रास्ता नहीं होता । यह न्यायालय में कई चंरणों से होके गुजरता हे। जानिए केसे । ?