पंजाब में बहू द्वारा सास की पिटाई का वीडियो वायरल, समाज में आक्रोश

 पंजाब में बहू दुवारा सास की पिटाई का वीडियो वायरल, समाज में आक्रोस 

पंजाब के गुरदासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की बाल पकड़कर बेरहमी से पिटाई की। यह पूरी घटना उसी घर में पोते ने मोबाइल पर रिकॉर्ड की और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वीडियो में साफ दिखता है कि बुजुर्ग महिला दर्द से चिल्लाती रही, रोती रही, लेकिन बहू लगातार गालियां देते हुए उन्हें मारती रही। पोता अपनी मां से बार-बार कहता रहा – “मम्मा छोड़ दो”, मगर इसके बावजूद पिटाई जारी रही।
घटना पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है और गुरदासपुर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने स्पष्ट कहा कि बुजुर्गों पर हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह मामला सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए आईना है। जहां बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहीं हिंसा और अपमान की खबरें हमारे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अगर पत्नी पति को छोड़कर चली जाये तो क्या पति दूसरी शादी कर सकता हे ?

घरेलू हिंसा में सास ससुर और ननद का नाम क्यो जोड़ा जाता है।

तलाक कोई आसान रास्ता नहीं होता । यह न्यायालय में कई चंरणों से होके गुजरता हे। जानिए केसे । ?